जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास का आयोजन 20 अगस्त को
अम्बिकापुर, 14 अगस्त 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत देशभर में जिला स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। सरगुजा जिले में भी 20 अगस्त 2026 को प्रातः 10ः00 बजे श्याम घुनघुटा डेम दरिमा में जिला स्तरीय मॉक अभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया जाएगा।
अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी-
एन.डी.आर.एफ.,एस.डी.आर.एफ. का जिला स्तरीय मॉक अभ्यास आयोजित किए जाने हेतु अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक को नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंबिकापुर श्री बन सिंह नेताम को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही संबंधित विभागों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सुरक्षा बल एवं यातायात व्यवस्था पुलिस अधीक्षक,बांस बल्ली की व्यवस्था वनमंडलाधिकारी वनमंडल सरगुजा, नाव एवं मोटर बोट जल संसाधन संभाग अंबिकापुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही गोताखोर प्रशिक्षित तैराक, गोताखोर ड्रेस, लाइफ जैकेट, सुरक्षा जाल ,फायर ब्रिगेड, डीजल-पेट्रोल, रस्सी एवं बड़ी सीढ़ी की व्यवस्था हेतु जिला सेनानी को जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार पंडाल, टेंट एवं माइक व्यवस्था मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, वीडियोग्राफी एवं मीडिया प्रचार-प्रसार उप संचालक जनसंपर्क विभाग, चिकित्सा एवं एम्बुलेंस व्यवस्था की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है। स्काउट और गाइड के छात्र-छात्राओं को मॉक अभ्यास में भागीदारी सुनिश्चित करना जिला शिक्षा अधिकारी, एन.सी. सी. के छात्र-छात्राओं को मॉक अभ्यास में भागीदारी सुनिश्चित करना प्राचार्य पी.जी. कॉलेज अंबिकापुर को सौंपा गया है।
टेबल टॉप अभ्यास बैठक 18 अगस्त को होगी बैठक-
इस हेतु टेबल टॉप अभ्यास बैठक 18 अगस्त 2026 को सायं 05ः00 बजे जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित होगी। जिसमें सभी सम्बन्धित अधिकारियों उपस्थित होने कहा गया है।
नागरिकों से घबराहट से बचने एवं मॉक अभ्यास में सहयोग की अपील-
जिला प्रशासन के अनुसार मॉक अभ्यास का उद्देश्य आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना तथा आम नागरिकों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक प्रशिक्षणात्मक प्रक्रिया है, इसलिए नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। नागरिकों से अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने और दूसरों को सही जानकारी देने की अपील किया गया है। साथ ही इस महत्वपूर्ण मॉक अभ्यास में प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया है।