राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम का 18 अगस्त को होगा आयोजन
अम्बिकापुर, 14 अगस्त 2026/ sns/- भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त 2026 को जिलेभर में राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिले में आयोजित कार्यक्रमों का निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट तैयार कर जिला कार्यालय समाज कल्याण में उपलब्ध कराना होगा। इस हेतु समाज कल्याण विभाग के उप संचालक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये प्राप्त जानकारी का संकलन कर संचालनालय समाज कल्याण, छत्तीसगढ़, रायपुर को प्रेषित करेंगे।