प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक
राजनांदगांव, 14 अगस्त 2026/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रयास आवासीय विद्यालयों में आयोजित किया गया है। द्वितीय काउंसलिंग हेतु विद्यार्थियों की सूची, तिथि एवं काउसलिंग सूची में दर्शित आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों की जानकारी वेबसाईट द्धह्लह्लश्चह्य://द्गद्मद्यड्ड14ड्ड.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ से प्राप्त की जा सकती है।
विद्यार्थियों को अनिवार्य एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ काउंसलिंग तिथि को निर्धारित स्थल में उपस्थित होने कहा गया है। जिसमें कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60प्रतिशत) उत्तीर्ण अंक सूची, प्रधानपाठक या प्राचार्य द्वारा जारी कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होने का सत्यापन प्रमाण पत्र, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीडि़त प्रमाण पत्र, 10 रूपए के नान ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर अल्पसंख्यक वर्ग अन्तर्गत होने संबंधी नोटरी का सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र तथा विशेष श्रेणी से चयनित विद्यार्थियों को कांउसलिंग की तिथि को दिव्यांगता, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे होने, अनाथ बच्चे होने, विधवा माता के बच्चे होने, परित्यक्ता महिला के बच्चे होने, देश की रक्षा करते हुए या अपने कर्तव्य निर्वहन करते समय पुलिस, अद्र्धसैनिक, सशस्त्र बल, शहीद सैनिक के बच्चे होने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। काउंसलिंग पश्चात संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने पर 2 दिवस के भीतर अनिवार्यत: जिला शिक्षा अधिकारी से काउन्टर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।