देशभक्ति व एकजुटता का सन्देश देने स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन
बलौदाबाजार,14 अगस्त 2026/sns/- प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दौड़ प्रातः 7 बजे जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि शुक्ल विद्यालय परिसर से प्रारम्भ हुआ जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार, अधिकारी-कर्मचारी स्कूली छात्र-छात्राएं देशभक्ति व एकजुटता का सन्देश देने पूरे जोश के साथ दौड़ में शामिल हुए। पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। हाथों मे तिरंगा लेकर युवा, बुजुर्ग, महिला, बच्चे सभी ने उत्साह के साथ दौड़ पूरा किया। दौड़ मैदान से शुरू होकर परशुराम चैक, जनपद कार्यालय, नया बस स्टैंड, यातायात कार्यालय के बगल से गौरव पथ होते हुए पुनः स्कूल मैदान मे सम्पन्न हुई। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर ए.आर. टंडन, सीमा ठाकुर, वरिष्ठ खेल अधिकारी प्रीति बंछोर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, नागरिकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।