आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका भर्ती: दावा-आपत्ति 27 अगस्त तक
मुंगेली, 18 अगस्त 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना लोरमी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत प्रथम मूल्यांकन सूची जारी की गई है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र मसनी, नवागांव दयाली-1, सुकली-1 एवं खुड़िया-1 में आंगनबाड़ी सहायिका तथा आंगनबाड़ी केंद्र ठरकपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 07 अगस्त 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने बताया कि ई-भर्ती पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ंूूण्म.इींतजपण्पद के माध्यम से अपना दावा-आपत्ति 27 अगस्त 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रथम मूल्यांकन सूची संबंधित ई-भर्ती पोर्टल के साथ-साथ एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय लोरमी एवं कार्यालय जनपद पंचायत लोरमी के सूचना पटल पर भी अवलोकन हेतु उपलब्ध कराई गई है।