ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव, 18 अगस्त 2026/sns/- डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक एवं पात्र जिले में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि शाख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वसहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ विहित प्रारूप एक में आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रत्येक शासकीय उचित मूल्य दुकान के लिए अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत करना होगा। शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी।