20 अगस्त को पोरथ में होगा आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 अगस्त 2026/sns/- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकारण गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिले के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्तत्वाधान में 20 अगस्त गुरूवार को सुबह 10 बजे ग्राम पोरथ तहसील सरिया में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह केवल एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है और इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों को मॉक ड्रिल सफल बनाने, अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।