लाईवलीहुड कॉलेज में अस्थायी प्रशिक्षक के इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन 22 अगस्त तक
रायगढ़, 19 अगस्त 2026/sns/- जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, रायगढ़ अंतर्गत जीएसटी असिस्टेंट कोर्स में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक पूर्णतः अस्थायी प्रशिक्षक का इम्पैनलमेंट किया जाना है। इच्छुक एवं योग्यताधारी आवेदक आवश्यक योग्यता, अनुभव एवं प्रस्तुत किए जाने वाले प्रपत्रों की विस्तृत जानकारी के लिए जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं। आवेदक अपना आवेदन संशोधित अंतिम तिथि 22 अगस्त तक सीधे कार्यालय में जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं।