अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को दिया जाएगा नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण
राजनांदगांव, 19 अगस्त 2026/sns/- भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए जून 2026 में आयोजित लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जाएगा। नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी रोजगार विभाग की वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।