बिहान मिशन की संविदा भर्ती: मेरिट एवं चयन सूची जारी

मुंगेली, 19 अगस्त 2026/sns/- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट, चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। जिला पंचायत द्वारा जारी सूचना के अनुसार विकासखंड परियोजना प्रबंधक तथा क्षेत्रीय समन्वयक के रिक्त संविदा पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच, दावा-आपत्ति निराकरण, दस्तावेज सत्यापन तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार/लिखित/कौशल परीक्षा आयोजित की गई।
भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों को पदवार एवं प्रवर्गवार मेरिट/वरियता के आधार पर परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया था। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात अब अंतिम पात्रता, मेरिट/वरियता, चयन एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया गया है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं सूची के संबंध में जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://mungeli.gov.in/ का अवलोकन किया जा सकता है।

About The Author