आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी अब पोर्टल पर होगी सार्वजनिक


बीजापुर, 20 अगस्त 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम-छात्रावासों में निवासरत छात्र-छात्राओं की जानकारी अब पारदर्शिता के उद्देश्य से पोर्टलhttps://hmstribal.cg.nic.in पर सार्वजनिक की जाएगी। विभाग द्वारा संचालित छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टलhttps://hmstribal.cg.nic.inमें पंजीकृत समस्त छात्र-छात्राओं की जानकारी पोर्टल के होम पेज पर ‘विद्यार्थी उपस्थिति रिपोर्ट’ मेनू के माध्यम से देखी जा सकेगी। शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, विशिष्ट संस्थाओं सहित सभी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी पोर्टलhttps://hmstribal.cg.nic.inपर प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक माह की छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी अगले माह की 10 तारीख तक पोर्टलhttps://hmstribal.cg.nic.inपर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत लाभान्वित विद्यार्थियों की जानकारी भी पोर्टल के‘नया क्या है’ टैब के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी।

About The Author