सहायक ग्रेड-03 पद की पात्र-अपात्र सूची एवं दावा-आपत्ति निराकरण सूची जारी

कवर्धा, 20 अगस्त 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सहायक ग्रेड-03 के पद पर नियुक्ति के लिए आमंत्रित आवेदनों के संबंध में प्राप्त दावा-आपत्तियों का जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा निराकरण किया गया है। इसके पश्चात अभ्यर्थियों की पात्र एवं अपात्र सूची तैयार की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूर्व में प्राप्त आवेदनों के संबंध में अभ्यर्थियों को 18 जून 2026 को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था। निर्धारित अवधि में अभ्यर्थियों से प्राप्त दावा-आपत्तियों का जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण किया गया। विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तथा दावा-आपत्ति निराकरण की जानकारी जिले की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसके साथ ही उक्त सूची कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की गई है।

About The Author