नवपदस्थ सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण किया
अम्बिकापुर, 20 अगस्त 2026/sns/- नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि सुश्री रोमा श्रीवास्तव वर्ष 2020 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे उप सचिव मंत्रालय के पद पर पदस्थ थीं। कार्यभार ग्रहण के दौरान जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।