महतारी वंदन योजना से उर्मिला यादव के परिवार को मिला आर्थिक संबल

अम्बिकापुर, 22 अगस्त 2026/sns/-   छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों के पोषण, शिक्षा और भविष्य के लिए भी राशि का उपयोग कर रही हैं।

लखनपुर विकासखंड के ग्राम जमगवां की रहने वाली श्रीमती उर्मिला यादव भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उनके बैंक खाते में प्रत्येक माह राशि प्राप्त होती है। इस राशि का उपयोग वह अपने बच्चों के खान-पान एवं परिवार की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें घरेलू खर्चों को व्यवस्थित करने में सहूलियत मिल रही है।

बेटी के भविष्य के लिए कर रहीं नियमित बचत
श्रीमती उर्मिला यादव ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वह अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भी कर रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाया है, जिसमें प्रत्येक माह 200 की राशि जमा हो रही है। इस प्रकार योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता उनके परिवार की वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत का आधार भी बन रही है।

उन्होंने कहा कि नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। पहले जहां घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक प्रबंधन की चुनौती रहती थी, वहीं अब हर माह मिलने वाली राशि से उन्हें अतिरिक्त सहारा मिला है।

महिलाओं को मिल रहा आर्थिक आत्मविश्वास
श्रीमती उर्मिला यादव ने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं को अपनी जरूरतों और परिवार के हित में निर्णय लेने का अवसर देती है। वे इस राशि का उपयोग बच्चों के खान-पान के साथ अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने तथा बेटी के भविष्य के लिए बचत करने में कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खाते में सीधे राशि आने से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मविश्वास मिला है। योजना की राशि का उपयोग वे अपनी आवश्यकता के अनुसार कर पा रही हैं, जिससे परिवार की आर्थिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग मिल रहा है।

योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
श्रीमती उर्मिला यादव ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को दी जा रही यह आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से वह अपने बच्चों के खान-पान और परिवार की आवश्यकताओं का ध्यान रखने के साथ अपनी बेटी के भविष्य के लिए भी नियमित रूप से बचत कर पा रही हैं।

महतारी वंदन योजना के तहत  मिल रही नियमित आर्थिक सहायता का उपयोग महिलाएं अपने परिवार की जरूरतों के साथ-साथ बच्चों के बेहतर पोषण और बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी कर रही हैं। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करते हुए परिवार की आर्थिक स्थिरता में योगदान दे रही है।

About The Author