सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में आगामी सोमवार को होगा कलेक्टर जनदर्शन और समय सीमा की बैठक

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 22 अगस्त 2026/sns/- जिला मुख्यालय सारंगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले  कलेक्टर जनदर्शन को इस बार बदला गया है, अब यह आगामी सोमवार 24 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। प्रशासनिक कार्यक्रम में परिवर्तन के कारण मंगलवार के स्थान पर सोमवार को जनदर्शन लगाया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सोमवार को आयोजित जनदर्शन में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें। 

इस जनदर्शन में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, मांग और शिकायतें सुनेंगी। इस दौरान आम नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण के निर्देश दिए जाएंगे।

About The Author