भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जय शर्मा का मनाया गया जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जय शर्मा का मनाया गया जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन
रायपुर, 23 अगस्त। भाजयुमो लाखेनगर मंडल के मीडिया प्रभारी रजत अवस्थी ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष श्री जय शर्मा का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्री शर्मा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने श्री जय शर्मा के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ, सुखमय जीवन की कामना की।

