सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अगस्त 2026/sns/- ईद ए मिलाद त्यौहार की सरकारी छुट्टी होने के कारण जिला अस्पताल सारंगढ़ में प्रति सप्ताह, बुधवार को दिव्यांग एवं अन्य व्यक्तियों के लिए आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर और जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक इस सप्ताह गुरुवार को किया जायेगा।