जनदर्शन में अब दोपहर 02 बजे से सुनी जाएंगी आमजनों की समस्याएं
मुंगेली, 24 अगस्त 2026/sns/- आमजनों की समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण और उन्हें शासन-प्रशासन तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन अब प्रत्येक मंगलवार दोपहर 02 बजे से जिला कलेक्टोरेट में आयोजित किया जाएगा। नवपदस्थ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जनदर्शन के समय में यह परिवर्तन किया गया है। जनदर्शन के माध्यम से जिले के नागरिक अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन सीधे जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पात्र नागरिकों को समयबद्ध एवं प्रभावी राहत मिल सके।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। जनदर्शन जिला प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने तथा समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। अब प्रत्येक मंगलवार दोपहर 02 बजे से कलेक्टर जनदर्शन में आमजन अपनी समस्याएं लेकर जिला कलेक्टोरेट पहुंच सकते हैं।