महतारी वंदन की किश्त से खिला सोनिया का चेहरा
बिलासपुर, 25 अगस्त 2026/sns/- शहर की रहने वाली महतारी वंदन योजना की हितग्राही सोनिया राजपूत रक्षाबंधन से पहले योजना की किश्त मिलने से बेहद खुश हैं। किश्त की राशि खाते में पहुंचने पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महिलाओं को खुशी का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि त्योहार के ठीक पहले आर्थिक सहायता मिलने से घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और रक्षाबंधन का पर्व और भी उत्साह के साथ मनाया जा सकेगा।
सोनिया राजपूत ने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित रूप से आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उन्हें अपने छोटे-बड़े घरेलू खर्चों को पूरा करने में सहूलियत होती है। योजना की किश्त मिलना उनके लिए खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व है और ऐसे समय में सरकार की ओर से मिली आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखती है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी जरूरतों के साथ-साथ बच्चों और परिवार से जुड़े जरूरी खर्चों में भी सहयोग कर पा रही हैं। सोनिया ने कहा कि योजना की किश्त समय पर मिलने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें अपने परिवार की आवश्यकताओं में योगदान देने का अवसर मिल रहा है।