रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम जोन 5 के वार्ड 67 में बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव में नवीन आँगनबाड़ी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर दी शानदार सौगात
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम जोन 5 के वार्ड 67 में बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव में नवीन आँगनबाड़ी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर दी शानदार सौगात
भक्तमाता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 की पार्षद श्रीमती ममता तिवारी एवं गणमान्यजनों, वार्डवासियों की रही उपस्थिति
रायपुर – आज रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 अंतर्गत भक्तमाता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी परिसर में 11 लाख 69 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से नवीन आँगनबाड़ी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर शानदार सौगात दी.
नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र भवन के लोकार्पण के अवसर पर बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव परिसर में भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 के पार्षद श्रीमती ममता तिवारी सहित नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके और राजधानी शहर रायपुर के गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों बच्चों, रहवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.
