श्रीमती शीला ने रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त मिलने पर विष्णु भैया के प्रति व्यक्त किया आभार
राजनांदगांव, 26 अगस्त 2026/sns/- महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के अंतर्गत रक्षाबंधन पर्व से पहले 31वीं किस्त की राशि प्राप्त होने पर कौरिनभाठा राजनांदगांव निवासी श्रीमती शीला के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उन्होंने राशि प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया को धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्रीमती शीला ने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें अपने घरेलू खर्चों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। समय पर राशि मिलने से परिवार की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा होती है। रक्षाबंधन जैसे पर्व के पहले योजना की 31वीं किस्त मिलने से उनकी खुशियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बनी है। योजना की राशि से महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए परिवार पर निर्भरता कम करने में मदद मिल रही है। श्रीमती शीला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के हित में संचालित यह योजना उनके लिए संबल और विश्वास का आधार बनी है।