सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने ली विभागीय नोडल अधिकारियों की बैठक
अम्बिकापुर, 08 सितम्बर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबंध कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर जिला पंचायत सरगुजा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अभियान की नोडल अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने जिला पंचायत के वीसी कक्ष में विभागीय नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा। बैठक में अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई।सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने अधिकारियों को अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित गतिविधियों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अभियान के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों, विभागीय दायित्वों, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेना, केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना तथा प्रत्येक परिवार की सहभागिता के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।