जामुल नगर पालिका निर्वाचन की आरक्षण प्रक्रिया निर्धारित

08 सितम्बर 2026/sns/- जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन के लिए आरक्षण संबंधी प्रक्रिया निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डों का आरक्षण) नियम, 1994 के अधीन नगर पालिक परिषद जामुल के वार्ड आरक्षण की कार्यवाही 17 सितम्बर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, दुर्ग में आयोजित की जाएगी।

About The Author