चक्रधर समारोह में आयुष नामदेव की होगी खास प्रस्तुति

रायगढ़, 09 सितंबर 2026/sns/- 41वें चक्रधर समारोह-2026 के समापन अवसर पर 23 सितंबर को रामलीला मैदान में आयुष नामदेव के ‘सियाधेश म्यूजिक बैंड’ की गायन प्रस्तुति होगी। छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग, पर्यटन मंडल एवं जनसहयोग से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित चक्रधर समारोह 14 से 23 सितंबर तक चलेगा। समापन दिवस पर म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

About The Author