प्राचार्य एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की बैठक आयोजित,

बलौदाबाजार,10 सितम्बर 2026/sns/- जिला शिक्षा अधिकारी के. एस. मेरावी एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा नरेन्द्र वर्मा ने गुरुवार को प्राचार्य एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की बैठक बृजलाल वर्मा शासकीय महाविद्यालय पलारी में ली। बैठक मे विकासखण्ड पलारी के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा, संकुल प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों, समस्त अशासकीय शालाओं के प्राचार्य एवं प्रधानपाठकों का विभाग एवं समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न एजेन्डाओं पर समीक्षा की गई। इसमें प्रमुख रूप से प्रशस्त एप, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय, एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पेड़ लगाने की समीक्षा, नशा मुक्त विद्यालय की जानकारी, अपार आईडी की जानकारी, बालवाड़ी की जानकारी, आईसीटी योजना की जानकारी, यू डाइस की जानकारी, शिक्षकों की प्रोफाईल एन्ट्री, स्कूल प्रोफाईल एन्ट्री, ड्राप बाक्स में बच्चों को इम्पोर्ट करना संबंधी सभी प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों से जानकारी ली गयी। साथ ही जेम पंजीयन की जानकारी पर चर्चा, एसएनए स्पर्श पर चर्चा, आईसीटी योजना, रंगाई पोताई, निरीक्षण पर चर्चा, व्हीएसके 2.0 नवीन वर्जन पर चर्चा, लईका चिन्हारी एप बच्चों के सर्वे पर चर्चा, एफएलएन कीट का नियमित उपयोग पर चर्चा, एफएलएन को सभी स्कूलों में 100 प्रतिशत प्राप्ति के लक्ष्य पर चर्चा,सभी संकुल प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को शालाओं का नियमित निरीक्षण कर राज्य एवं जिले द्वारा चाही गयी वांछित जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराये जाने निर्देशित किया गया।

About The Author