साप्ताहिक जनदर्शन में आये 30 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई

जांजगीर-चांपा, 15 सितम्बर 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें तहसील चांपा के ग्राम लछनपुर निवासी श्रीमती ईतवारा बाई ने विधवा पेंशन के संबंध में, तहसील जांजगीर के ग्राम मुनुंद निवासी श्री गिरधारी कश्यप ने रिकॉर्ड दुरुस्ती कराने, श्री रामरतन कश्यप ने राशन कार्ड के संबंध में ,तहसील सारागांव के ग्राम बघौदा निवासी श्री सनत कुमार सूर्यवंशी ने भूमि का बंटवारा कराने तथा तहसील अकलतरा के ग्राम बनाहिल निवासी श्रीमती ललिता बाई ने राशन कार्ड के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

About The Author