शिविर में 73 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन

दुर्ग, 16 सितम्बर 2026/sns/- जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) एवं इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ई.आई.एल.) भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) योजनान्तर्गत एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), रायपुर द्वारा दुर्ग जिले के दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय हेतु दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों हेतु मूल्यांकन/परीक्षण / चिन्हांकन शिविर का आयोजन न.पा.नि. भिलाई-चरोदा/नगर पंचायत पाटन व जनपद पंचायत पाटन के समस्त ग्राम पंचायतों को सम्मिलित करते हुए स्थान सामुदायिक देवांगन भवनए पन्दर रोड पाटनए जिला दुर्ग में शिविर आयोजित किया गया।
उप संचालक समाज कल्याण दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार आयोजित शिविर में कुल 73 दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन किया गया। जिसमें से दिव्यांगजनों हेतु विभिन्न सामाग्री जैसे-मोटराईज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, बैसाखी, व्हील चेयर, तथा वरिष्ठजनों हेतु श्रवण यंत्र, कमोड चेयर आदि उपकरणों को सहित कुल-74 सामाग्रियों के लिए चिन्हांकित किया गया। उक्त अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मान. श्री राजेश चंद्राकर, श्री कमलेश वर्मा, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन तथा श्री जन्त राम ठाकुर, नोडल अधिकारी, समाज कल्याण विभाग दुर्ग, एलिम्को रायपुर के चिकित्सकीय दल एवं नगर पंचायत पाटन के कर्मचारी एवं समाज कल्याण विभाग व श्रीमती भूमिका गोपाल समाज शिक्षा संगठक जनपद पंचायत पाटन तथा विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहें।
इसी तरह शिविर अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 को स्वामी विवेकानंद भवन (जेल तिराहा चौक, पदमनाभपुर, दुर्ग) में शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली तथा जनपद पंचायत दुर्ग के समस्त ग्राम पंचायत के दिव्यांगजन शामिल हो सकेंगे। सभी शिविरों का समय प्रातः 10.00 बजे से शाम 04.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

About The Author