सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष रक्तदान शिविरों का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर, 18 सितम्बर 2026/sns/-   सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर तीन रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में समाज सेवक, जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों- कर्मचारियों, आमजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में अपना योगदान दें। शिविरों में कुल 68 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 43 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में आयोजित शिविर में 9 यूनिट, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 16 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विशेष रक्तदान शिविर ने सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया

About The Author