दानवीर भामाशाह सम्मान हेतु प्रविष्टियां 24 सितंबर तक आमंत्रित

बलौदाबाजार,18 सितम्बर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति अथवा संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जाता है। वर्ष 2026 के लिए दानवीर भामाशाह सम्मान हेतु जिले के पात्र एवं इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्था से 24 सितंबर 2026 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। सम्मान हेतु व्यक्ति अथवा संस्थाएं जिन्होंने समाजहित एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय दान, सहयोग अथवा अनुकरणीय सहायता प्रदान की है वे अपनी प्रविष्टि निर्धारित अवधि में प्रस्तुत कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति,संस्था सम्मान से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रविष्टि प्रस्तुत करने के लिए संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन बलौदाबाजार स्थित कार्यालय, उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग में संपर्क कर सकते हैं।

About The Author