युवा रत्न सम्मान हेतु आवेदन 30 अक्टूबर तक आमंत्रित

बलौदाबाजार, 18 सितम्बर 2026/sns/- राज्य शासन द्वारा प्रदेश के युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल तथा अन्य विविध क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें राज्य स्तर पर मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान योजना संचालित किया जा रहा है। युवा रत्न सम्मान हेतु पात्र युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों से द से 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 01 स्वैच्छिक संगठन तथा 14 विभिन्न क्षेत्रों में 01-01 उत्कृष्ट युवा को सम्मानित किये जाने का प्रावधान है। चयनित स्वैच्छिक संगठन को पदक, भाल, प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सम्मान स्वरूप रूपये 5.00 लाख की राशि प्रदान की जाती है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान हेतु चयनित युवा को रूपये 2.50 लाख तथा अन्य युवा रत्न सम्मानों हेतु चयनित प्रत्येक युवा कोर 1 लाख की सम्मान राशि के साथ पदक, शाल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाते हैं। योजनांतर्गत जिला स्तर पर पात्र आवेदनों का आमंत्रण एवं परीक्षण किया जाता है। परीक्षण उपरांत जिला स्तरीय चयन,निर्णायक समिति द्वारा 1 स्वैच्छिक संगठन एवं प्रत्येक निर्धारित क्षेत्र से 1-1 पात्र युवा के आवेदन की अनुशंसा कर उन्हें संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण को प्रेषित किया जाता है। प्राप्त अनुशंसित आवेदनों का परीक्षण राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाकर अतिम रूप से सम्मान हेतु संगठन एवं युवाओं का चयन किया जाता है। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन 2 प्रति में कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, कुटुम्ब न्यायालय, कक्ष क्रमांक-24, कलेक्टेªट परिसर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में जमा करेंगे। युवा रत्न सम्मान के संबंध में अधिक जानकारी हेतु खेल एवं युवा कल्याण के वाबसाईड ीजजचेरू//ेचवतजेलू.बह.हवअ.पद/बहेचवतजे/ से प्राप्त कर सकते है।

About The Author