बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ अंतर्गत एचआईवी एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलौदाबाजार, 21 सितम्बर 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले में महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा कुपोषण की रोकथाम के उद्देश्य से विभिन्न जन-जागरूकता अभियान 9 सितम्बर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के लाइवलीहुड कॉलेज और आईटीआई कॉलेज सकरी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ येाजना अंतर्गत एचआईवी एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से आईसीटीसी काउंसलर प्रीति कौशिक के द्वारा एचआईवी एड्स के कारण एवं उनसे बचने के उपाय की जानकारी प्रदान की गई साथ ही एचआईवी मुक्त समाज की शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रीति नवरत्न ने विभागीय योजनाओं एवं महिला हेल्पलाइन नम्बर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर सुरक्षा 1930, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013, सखी वन सेंटर की जानकारी दी गई। पोषण माह कार्यक्रम परियोजना सिमगा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र खरगाडीह, दामाखेड़ा, सकरीपार, परियोजना लवन के अंतर्गत अहिल्दा में आधार शिविर का आयोजन, भाटापारा ग्रामीण में बड्डी कार्यक्रम का आयोजन,भाटापारा के अंतर्गत लावर-1, एवं समुदाय स्तर पर पोषण जागरूकता, सैम बच्चों का चिन्हांकन, वनज हाईट सत्यापन संतुलित आहार, एनीमिया की रोकथाम, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, स्तनपान, शिशु एवं बाल आहार, स्थानीय एंव पौष्टिक खाद्य पदार्थो के उपयोग तथा कुपोषण से बचाव संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को ताजा एवं गरम पके भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता उपलब्ध कराए जा रहे। 0 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए गृहभेंट के माध्यम से अभिभावको को उचित पोषण, देखभाल एवं प्रारंभिक उद्दीपन की जानकारी दी जा रही है। वहीं 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल-आधारित गतिविधियों एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एंव शिक्षा के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बच्चों के उचित पोषण एवं देखभाल के लिए जागरूक की जा रही है।

About The Author