सेवा संकल्प अभियान: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत गौशाला में सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश

कवर्धा, दिनांक, 21 सितंबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद कवर्धा के वार्ड क्रमांक 01 स्थित गौशाला में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारी-कर्मचारियों ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई करते हुए आसपास के क्षेत्र से कचरा एकत्र किया तथा परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने का संदेश दिया। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण के लिए सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।
सीएमओं श्री नारायण साहू ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर में स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और सामूहिक श्रमदान में सहभागिता निभाई।

About The Author