सेवा संकल्प अभियान के तहत् नगर भवन भाटापारा में दिव्यांगजन सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर का आयोजन

बलौदाबाजार, 21 सितम्बर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर भवन भाटापारा में निःशुल्क दिव्यांगजन सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर palika अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,कलेक्टर कुलदीप शर्मा,पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने 27 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, कैलिपर्स, स्प्लिंट ऑन द स्पॉट चिन्हांकित किए दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण वितरित किये।

शिविर मे सहायक उपकरणों हेतु मोट्राइज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, व्हील चेयर आदि के लिए प्रदाय किये जाने हेतु चिन्हांकन एवं मुल्याकंन भी किया गया। जिसमें कुल 100 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 65 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय किये जाने हेतु पंजीयन किया गया। सभी दिव्यांगजनों के लिए आय प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, चिकित्सा सूविधा एवं अन्य सुविधा एक ही जगह एक ही शिविर में एक साथ प्रदान की गई।

शिविर मे कृत्रिम अंग, कैलिपर्स, स्प्लिंट ऑन द स्पॉट चिन्हांकित किए दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण वितरित करने के उपरांत एम्बुलेंस से उनके निवास पहुंचाया गया। इस एम्बुलेंस को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,जिला अध्यक्ष,आनंद यादव, सभापति जिला पंचायत राजा जायसवाल,राकेश तिवारी, योगेश अनन्त, पवन शर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष संकेत अग्रवाल,एसडीएम श्यामा पटेल, उप संचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल,मापन हेतु एलिमको टीम उपस्थित रहें।

About The Author