सेवा संकल्प अभियान के तहत 23 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला
मोहला, 21 सितंबर 2026/sns/- संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण नवा रायपुर के निर्देशानुसार रोजगार इच्छुक आवेदकों हेतु ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत
रोजगार विभाग द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 सितंबर 2026, बुधवार को शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय, अंबागढ़ चौकी में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र (मॉडल कैरियर सेंटर), राजनांदगांव द्वारा आयोजित मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा फायरमैन, सिक्योरिटी गार्ड, इंश्योरेंस एडवाइजर, डेवलपमेंट ऑफिसर, वेयरहाउस हेल्पर एवं ऑफिस असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा एवं स्नातक के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदक शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं।
– सेवा संकल्प अभियान के तहत 23 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला