11 वें आयुर्वेद दिवस अंतर्गत योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन 23 सितम्बर को

बलौदाबाजार, 22 सितम्बर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन एवं संचालनालय आयुष के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान एवं 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 23 सितंबर को प्रातः 7 बजे से 8 बजे (01 घंटे) तक नगर भवन बलौदाबाजार में योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य योग एवं ध्यान के माध्यम से आमजन में स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा निरोगी जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में योग एवं ध्यान के विभिन्न अभ्यासों के साथ इनके दैनिक जीवन में महत्व एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। आयुष विभाग द्वारा जिलेवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर योग एवं ध्यान सत्र में भाग लेकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें।

About The Author