अंशकालिक स्पेशल एजुकेटर,योग,खेल एवं संगीत प्रशिक्षकों की होगी भर्ती
मुंगेली, 24 सितंबर 2026/sns/- जिले के पीएमश्री बी.आर. साव विद्यालय में अंशकालिक स्पेशल एजुकेटर की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसी तरह जिले में संचालित 08 पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक योग, खेल शिक्षक-प्रशिक्षक एवं संगीत प्रशिक्षक की भर्ती की जाएगी। उक्त पदों पर 31 मार्च 2027 तक के लिए भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने आवेदन 08 अक्टूबर 2026 को शाम 05 बजे तक जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, कक्ष क्रमांक 210 में डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। आवेदन का प्रारूप एवं आवश्यक योग्यता, नियम एवं शर्तों की जानकारी https://mungeli.gov.in/ पर उपलब्ध है।