सेवा मेरा योगदान शिवरीनारायण और राहौद में श्रमदान से जल स्रोतों की सफाई प्लास्टिक प्रदूषण
जांजगीर-चांपा, 24 सितंबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत जिले में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 स्थित बटुआ तालाब तथा नगर पंचायत राहौद के वार्ड क्रमांक 14 स्थित नागमचा तालाब में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान कर तालाबों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की।
अभियान के दौरान नागरिकों को जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी देते हुए इसके उपयोग को कम करने और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए जागरूक किया गया। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। अभियान के दौरान लोगों से जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष श्री राहुल थवाईत, नगर पंचायत राहौद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा कश्यप, उपाध्यक्ष श्री गयाराम चंदेल सहित पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक गण उपस्थित थे।