26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बलौदाबाजार में 3 अक्टूबर से
बलौदाबाजार, 25 सितम्बर 2026/sns/- जिले में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन बलौदाबाजार में 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक होगा। स्पर्धा मे पांचो संभागों के 480 खिलाडी कुराश, रग्बी एवं नेटबाल मे दमखम दिखाएंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन मे स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रतियोगिता की बेहतर तैयारी की जा रही है। कुराश मे आयु वर्ग 14, 17, 19 बालक एवं बालिका, रग्बी आयु वर्ग 14 बालक एवं बालिका व नेटबॉल आयु वर्ग 19 बालक एवं बालिका की प्रतियोगिता संपन्न होगी। प्रतियोगिता में राज्य के पाँच संभागों से 240 बालक, 240 बालिका एवं 100 आफिशियल कुल 580 प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए आवास स्थल रायपुर संभाग बालक के लिए सेजेस एमडीव्ही अग्रेजी विद्यालय बलौदाबाजार, बालिका के लिए लक्ष्मी प्रसाद कन्या उ.मा.विद्यालय बलौदाबाजार, बिलासपुर संभाग बालक के लिए आवास शाश्वत अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलौदाबाजार, बालिका के लिए संस्कार उ.मा.विद्यालय बलौदाबाजार, दुर्ग संभाग बालक के लिए ज्ञान गंगा उ.मा.वि.बलौदाबाजार, बालिका के लिए एक्स्ट्रा आडनरी स्कूल बलौदाबाजार, बस्तर संभाग बालक के लिए पं. चक्रपाणि शुक्ल सेजेस हिन्दी माध्यम बलौदाबाजार, बालिका के लिए गुरूकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल बलौदाबाजार, सरगुजा संभाग बालक के लिए सेजेस एमडीव्ही अग्रेजी विद्यालय बलौदाबाजार, बालिका के लिए लक्ष्मी प्रसाद कन्या उ.मा.विद्यालय बलौदाबाजार में रखी गई है। खेल का आयोजन कुराश के लिए नगर भवन बलौदाबाजार, नेटबॉल के लिए जिला स्टेडियम(लॉन टेनिस मैदान) बलौदाबाजार, रग्बी के लिए पण्डित चक्रपाणि शुक्ल सेजेस हिन्दी माध्यम बलौदाबाजार में रखा गया है।