प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए जनकल्याणकारी कार्यों से आमजन के जीवन में आया बदलाव, देश का हो रहा निरंतर विकास

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए जनकल्याणकारी कार्यों से आमजन के जीवन में आया बदलाव, देश का हो रहा निरंतर विकास

‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ नाटक में योजनाओं का प्रभाव और भुज भूकंप के बाद पुनर्निर्माण की कहानी हुई प्रस्तुत

रायपुर, 25 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में आए बदलाव को किसान, महिला और आम नागरिकों के पात्रों के माध्यम से दिखाया गया। मंच की साज-सज्जा, कलाकारों के अभिनय और संवादों ने विभिन्न प्रसंगों को जीवंत बनाया।

नाटक में आयुष्मान भारत योजना से जरूरतमंद परिवारों को उपचार की सुविधा और प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान का सपना पूरा होने की कहानी दिखाई गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को मिलने वाला आर्थिक सहयोग, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से मिलने वाली बीमा सुरक्षा और महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता को भी पात्रों के अनुभवों के जरिए प्रस्तुत किया गया।

कलाकारों ने वर्ष 2001 में गुजरात के भुज और कच्छ क्षेत्र में आए विनाशकारी भूकंप के बाद की चुनौतियों को भी मंच पर उतारा। इस प्रसंग में श्री नरेंद्र मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद पुनर्निर्माण और विकास की दिशा में किए गए प्रयासों को संवादों के माध्यम से दर्शाया गया।

कार्यक्रम में सैनिकों के सम्मान में ‘मैं रहूं या न रहूं’ गीत प्रस्तुत किया गया। ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ ने दर्शकों को भावविभोर किया। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों की वीरता को नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

About The Author