ग्राम मोहबा के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजनांदगांव, 30 सितम्बर 2026/sns/-सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोहबा के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों का श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न आयोजन किए गए। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता सिन्हा, ग्राम सरपंच श्रीमती भूषण जांगड़े, एएनएम विद्या यादव, सुपरवाइजर जयश्री साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवसिया जांगड़े, जोगेश्वरी यादव, मंजू साहू सहित महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

About The Author