अधिवर्षिता पर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित,सौंपा पीपीओ की प्रति

बलौदाबाजार, 30 सितम्बर 2026/sns/- अधिवर्षिता पर सेवानिवृत्त हुए 6 शासकीय सेवकों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया एवं उन्हें पेंशन पेमेंट आर्डर की प्रति सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने लम्बे समय तक जनसेवा एवं भावी पीढ़ी तैयार करने में अहम भूमिका निभाने के लिये बधाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन हेतु शुभकामनाये भी दी।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि शासन की मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन आदेश की कॉपी दी जाए औऱ स्वत्वों का भी भुगतान करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने सभी कर्मियों को परिवार औऱ समाज को अधिक से अधिक समय देने कहा।

सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों में पुलिस विभाग से दिनेश कुमार शुक्ला,स्वास्थ्य विभाग से गीता राम साहु,जया सरकार,स्कूल शिक्षा विभाग से रोहित लाल साहु,कन्हैया लाल ध्रुव एवं देवेंद्र कुमार वर्मा शामिल हैं

इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी सौम्या शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author