मोहतरा में आयुष स्वास्थ शिविर का आयोजन,258 लोगों ने लिया लाभ
बलौदाबाजार, 1 अक्टूबर 2026/sns/- आयुष विभाग अंतर्गत निःशुल्क आयुष स्वास्थ शिविर एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन कार्यक्रम अंतर्गत ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं मस्क्युलोस्केलेटल डिसऑर्डर एवं व्योमित्र स्क्रीनिंग शिविर ग्राम पंचायत भवन मोहतरा में आयोजित किया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा में 148 एवं होम्योपैथी में 110 कुल 258 लाभार्थी उपस्थित रहे।
शिविर में शिविर प्रभारी एवं आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.एल एस ध्रुव, आयुष चिकित्सक डॉ.नेकदत्त बरतामसी, फार्मासिस्ट सावित्री योगी, योगेंद्र गेंद्रें, त्रिलोक कुमार यादव, भारत साहू, सरपंच हेमू देवदास एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।