सेवा संकल्प अभियान के तहत राजीव नगर आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ

दुर्ग, 01 अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजीव नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिन बहनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर छोटे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई। बच्चों को नियमित पोषण आहार उपलब्ध कराने तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, नन्हें बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनके बेहतर भविष्य के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं, बच्चों और परिवारों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा।

About The Author