शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु 7 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
रायगढ़, 1 अक्टूबर 2026/sns/- जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए इच्छुक संस्थाओं से 7 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कौहाकुण्डा, बांजीनपाली, पंजरीप्लांट, दरोगापारा, टी.व्ही. टावर, वार्ड क्रमांक 19 एवं रामभांठा बैकुंठपुर स्थित उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां एवं वन सुरक्षा समितियां आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक संस्थाएं अपने पंजीयन प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कार्यालयीन समय में कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा में प्रस्तुत कर सकती हैं।