अपर कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026/sns/- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो …, रघुपति राघव राजाराम का गायन किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को नशा मुक्ति के लिए संकल्प दिलाया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता, सहानुभूति एवं करूणा का व्यवहार करने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author