स्वच्छता ही सेवा के तहत डोंगरगढ़ शहर के सार्वजनिक स्थलों पर की गई साफ-सफाई
राजनांदगांव, 02 अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत शहर के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया गया। नागरिकों से कचरा इधर-उधर नहीं फेंकेने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने में सहभागिता करने की अपील की