सेवा की कहानीः अपनी जरूरतों के लिए अब रामबाई के हाथ में अपनी राशि
अम्बिकापुर, 02 अक्टूबर 2026/sns/- ग्राम पंचायत लोसगी की पहाड़ी कोरवा महिला रामबाई के लिए महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का भरोसेमंद माध्यम बनी है। हर महीने उनके बैंक खाते में एक हजार रुपए पहुंच रहे हैं, जिसे वे स्वयं निकालकर परिवार की आवश्यकताओं के अनुसार खर्च कर रही हैं।
रामबाई के परिवार में रोजमर्रा के कई छोटे-छोटे खर्च होते हैं। साबुन, सर्फ, तेल, हल्दी, मसाले और खाने-पीने का सामान खरीदने में हर महीने मिलने वाली यह राशि काम आ रही है। नियमित आर्थिक सहायता से इन जरूरतों के लिए उनके पास अपनी राशि उपलब्ध रहती है।
खाते में राशि आने से खर्च करना हुआ आसान
रामबाई बताती हैं कि योजना की राशि समय पर उनके खाते में आ जाती है और इसे निकालने में भी उन्हें परेशानी नहीं होती। जरूरत पड़ने पर राशि निकालकर वे घर का आवश्यक सामान खरीदती हैं। इस तरह हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपए उनके घरेलू बजट का नियमित हिस्सा बन गए हैं।
रामबाई कहती हैं, हर महीने एक हजार रुपए मेरे खाते में आते हैं। इस पैसे को निकालकर घर-खर्च चलाती हूं। साबुन, सर्फ, तेल, हल्दी-मसाला और खाने-पीने का सामान खरीदने में यह पैसा काम आता है। इससे हमें बहुत मदद मिल रही है।
नियमित सहायता से मिली आर्थिक सहूलियत
महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित राशि रामबाई को अपनी और परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहूलियत दे रही है। सीधे बैंक खाते में राशि मिलने से वे अपनी जरूरत के अनुसार इसका उपयोग कर पा रही हैं।
योजना से मिल रही सहायता पर खुशी जताते हुए रामबाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “विष्णु भैया” महिलाओं की मदद कर रहे हैं और हर महीने समय पर राशि मिलने से घर की जरूरतें पूरी करने में आसानी हो रही है।