विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा के जन्मदिन पर जुटे जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक, स्नेह व शुभकामनाओं से अभिभूत हुए विधायक

जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने उमड़ी भीड़, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया आभार

पुरन्दर मिश्रा के जन्मदिन पर जुटे जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक, स्नेह व शुभकामनाओं से अभिभूत हुए विधायक

सिंगापुर प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोन कर विधायक पुरन्दर मिश्रा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नागरिक मंदिर परिसर पहुंचे और विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर में महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की। दिनभर बड़ी संख्या में लोगों ने विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका, पूर्व राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन तथा विदेश यात्रा पर सिंगापुर गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दूरभाष के माध्यम से श्री पुरन्दर मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने भी दूरभाष के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, आरडीए अध्यक्ष श्री नंदे साहू, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कवाडिया, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर श्रीवास, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष श्री किशोर महानंद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इकबाल ख़ान जी, भाजयुमो प्रदेश मंत्री विशाल पांडेय,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अशोक पांडे, भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष श्री अर्पित सूर्यवंशी जी,जिला उपाध्यक्ष श्री राहुल यादव जी,जिला महामंत्री श्री शंकर साहू जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर अली, जिला मंत्री श्रीमती अर्चना हुकरे, जोन 3 अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू,जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा जी, मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रजापति, श्री जितेन्द्र गंडेचा, श्री संदीप जंघेल, श्री दलविंदर सिंह बेदी, एमआईसी सदस्य श्री महेंद्र खोडियार, श्री संतोष साहू, श्री अवतार सिंह बागल, श्रीमती संजना संतोष हियाल, श्री अमर गिदवानी जी, पार्षद श्री कैलाश बेहरा, श्री खगपति सोनी, श्री देवदत्त दुवेदी जी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री पंकज जगत, जिला सह कार्यालय मंत्री श्रीमती मीना सेन, पार्षद श्री महेश ध्रुव ,स्वप्निल मिश्रा जी, पुष्पा रोहित साहू जी,सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्रीमती मधु चंद्राकर, कन्हया बाघ,योगी साहू,श्रीमती उमा रात्रे, श्री अनुराग साहू, श्री महेश बघेल, श्रीमती माधुरी बघेल, श्री राधे दुर्गा, श्री सुजीत छाबड़ा एवं श्री ज्ञानचंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, नागरिकों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं ने मेरे जन्मदिन को विशेष बना दिया। मैं आप सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का यह स्नेह एवं विश्वास मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

About The Author