सेवा संकल्प अभियान के तहत लुण्ड्रा में विकासखण्ड स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

अम्बिकापुर 05 अक्टूबर 2026/sns/-  सेवा संकल्प अभियान एवं योग एवं ध्यान सत्र के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय लुण्ड्रा द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लुण्ड्रा में विकासखण्ड स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के आसन एवं योगाभ्यास कराए गए। इस दौरान नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक अंकुरित अनाज तथा आयुष काढ़े का वितरण भी किया गया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने और आयुष पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं जनसामान्य में योग एवं ध्यान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली और आयुष पद्धति को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

About The Author