छूटे एवं नवपात्र युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए चलेगा विशेष अभियान

कोरबा, 03 अक्टूबर 2026/sns/-
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के अनुसार कोरबा जिले में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों और नए युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ना है, जिनका पंजीयन अब तक नहीं हो पाया है। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतीकरण की प्रक्रिया के तहत पात्र नागरिकों से संपर्क करेंगे।

समस्त पात्र नागरिकों से अपील किया गया है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए नागरिक  ECINET     मोबाइल ऐप अथवा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट  voters.eci.gov.in  के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

About The Author